हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,क़ाएद ए मिल्लत-ए-जाफरिया पाकिस्तान अल्लामा सैयद साजिद नकवी ने इस्लामाबाद के त्रालई इलाके में मस्जिद ए खदीजातुल कुबरा पर हुए आत्मघाती बम विस्फोट के परिणामस्वरूप दर्जनों मोमनिन की शहादत और दर्जनों के घायल होने पर गहरा दुख और खेद व्यक्त करते हुए आत्मघाती हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है।
अल्लामा साजिद अली नक़वी ने शोकाकुल परिवारों से गहरी सहानुभूति और संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने की मांग की हैं।
उन्होंने आगे कहा,असामाजिक तत्व देश के शांति और सुरक्षा के माहौल को नष्ट करना चाहते हैं। हमें एकजुट होकर देश-विरोधी तत्वों की सभी साजिशों को विफल करना होगा।
क़ाएद-ए-मिल्लत-ए-जाफरिया ने कहा, राजधानी में आतंकवाद सुरक्षा पर एक प्रश्नचिह्न है। हम मांग करते हैं कि आत्मघाती हमले की गहन जांच कराई जाए और तथ्यों को सामने लाते हुए आत्मघाती हमले में शामिल असामाजिक तत्वों और उनके सहयोगियों को न्याय के कटघरे में लाकर उचित सजा दी जाए।
आपकी टिप्पणी